अहिरौला बाजार में अराजक तत्वों ने मचाया तांडव, गाड़ी और मंडी में लगाई आग

आजमगढ़: अतरौलिया विधानसभा के अहिरौला बाजार में बीती रात अराजक तत्वों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार सोनकर की गाड़ी और सब्जी मंडी में आग लगा दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
अराजक तत्वों ने अहिरौला बाजार में मचाया तांडव, भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गाड़ी और सब्जी मंडी में लगाई आग

जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, एमएलसी रामसूरत राजभर के बेटे संदीप राजभर ने तुरंत घर पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है, और वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
प्रवीण राजभर की रिपोर्ट-लखनऊ